There are a lot Colours filled in our life some are bright some are dark . I tried to show some of them in my blog .........so read it feel it and many more..... �� dear�� reader Comments are invited Both �������� critics and encourage Please carry-on comments
Saturday, July 11, 2020
दुनिया में (छोटे तरीकों से) आप कैसे परिवर्तन देखना चाहते हैं
Friday, July 10, 2020
प्रताप एक विलक्षण प्रतिभा
Wednesday, July 8, 2020
Theft conviction
चोरी की सजा
जब ज़ेन मास्टर बनकेइ ने ध्यान करना सिखाने का कैंप लगाया तो पूरे जापान से कई बच्चे उनसे सीखने आये . कैंप के दौरान ही एक दिन किसी छात्र को चोरी करते हुए पकड़ लिया गया . बनकेइ को ये बात बताई गयी , बाकी छात्रों ने अनुरोध किया की चोरी की सजा के रूप में इस छात्र को कैंप से निकाल दिया जाए .
पर बनकेइ ने इस पर ध्यान नहीं दिया और उसे और बच्चों के साथ पढने दिया .
कुछ दिनों बाद फिर ऐसा ही हुआ , वही छात्र दुबारा चोरी करते हुए पकड़ा गया . एक बार फिर उसे बनकेइ के सामने ले जाया गया , पर सभी की उम्मीदों के विरूद्ध इस बार भी उन्होंने छात्र को कोई सजा नहीं सुनाई .
इस वजह से अन्य बच्चे क्रोधित हो उठे और सभी ने मिलकर बनकेइ को पत्र लिखा की यदि उस छात्र को नहीं निकाला जायेगा तो हम सब कैंप छोड़ कर चले जायेंगे .
बनकेइ ने पत्र पढ़ा और तुरंत ही सभी छात्रों को इकठ्ठा होने के लिए कहा . .” आप सभी बुद्धिमान हैं .” बनकेइ ने बोलना शुरू किया ,“ आप जानते हैं की क्या सही है और क्या गलत . यदि आप कहीं और पढने जाना चाहते हैं तो जा सकते हैं , पर ये बेचारा यह भी नहीं जानता की क्या सही है और क्या गलत . यदि इसे मैं नहीं पढ़ाऊंगा तो और कौन पढ़ायेगा ? आप सभी चले भी जाएं तो भी मैं इसे यहाँ पढ़ाऊंगा .”
यह सुनकर चोरी करने वाला छात्र फूट -फूट कर रोने लगा . अब उसके अन्दर से चोरी करने की इच्छा हमेशा के लिए जा चुकी थी .
द्रोपदी और उसका बदला
Draupadi and her revenge from duryodhan
Thursday, June 25, 2020
Amitabh Bachchan ने खोजा मास्क का हिन्दी शब्द: लेकिन, जरा बोलकर तो दिखाइए!
मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan ) का केवल अभिनय ही नहीं बल्कि आवाज भी उतनी ही कमाल की है. उस पर उनकी हिन्दी भाषा पर गजब की कमांड, उच्चारण और परफेक्शन भी किसी को भी प्रभावित करने के लिए काफी है. उनके ट्वीट की जानकारीपरक और मजेदार शैली ने भी लोगों को उनका कायल कर रखा है.
उन्होंने एक और ऐसा ही ट्वीट किया जो तत्काल चर्चा में आ गया.
बिग बी ने ट्वीट किया: T 3572 - ईएफ वीबी द्वारा बहुत मेहनत करने के बाद उन्होंने 'MASK' का हिंदी में अनुवाद किया: "नासिकामुखसंरक्षक कीटाणुरोधक वायुछानक वस्त्रादोरीकृतचित्तितिका!"
मास्क का हिन्दी शब्द बताते हुए सीनियर बच्चन ने अपनी एक फोटो भी पोस्ट की है, जिसमें वह फिल्म 'गुलाबो सिताबो' का मास्क पहने हुए दिखाई दे रहे हैं.
बता दें कि शूजीत सरकार की यह फिल्म कुछ दिन पहले ही अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई और प्रशंसकों ने बहुत सराहा है. मिर्जा के रोल में बिग बी का अभिनय बहुत ही जोरदार रहा.
Tuesday, June 23, 2020
चीनी ऐप UC Browser को टक्कर देने के लिए बिहार के तीन युवाओं ने बनाया ‘मैगटैप’, जानें खासियत

पटना. चीन से झड़प और भारतीय जवानों के शहादत के बाद से ही भारत में एक बार फिर चीनी समान और ऐप्स के बहिष्कार करने की मांग उठने लगी है. ऐसे में बिहारी युवाओं द्वारा बनाया गया एक खास वेब ब्राउजर/ऐप चीनी ऐप्स को चुनैती दे रहा है. दरअसल बिहार के तीन युवाओं ने ‘मैगटैप’ (MagTapp) नामक वेब ब्राउज़र बनाया है जो इस केटेगरी के चाइनीज ऐप्स (यूसी ब्राउज़र) से कई मायनों में कहीं बेहतर साबित हो रहा है. इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत इसकी ‘विजुअल डिक्शनरी’ है, जिससे बड़ी आसानी से किसी भी दूसरी भाषा के शब्द का अर्थ चित्र सहित अपनी भाषा में देखा-सुना जा सकता है.
10 लाख से अधिक यूजर
इसमें तीन चायनीज ऐप के अलग-अलग फीचर इस भारतीय ऐप के एक साथ मिल सकती है. ऐप के फाउंडर की माने तो गूगल प्ले स्टोर पर लॉन्चिंग के कुछ दिनों में ही इसे 8 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है और फिलहाल इसकी रेटिंग 4.5 है और इसके 10 लाख से ज्यादा यूजर हैं.
उम्मीद का दिया
🔸एक घर मे *पांच दिए* जल रहे थे। 🔸एक दिन पहले एक दिए ने कहा - इतना जलकर भी *मेरी रोशनी की* लोगो को *कोई कदर* नही है...तो बेहतर यही होगा कि ...
-
Once upon a time, a crow lived in a forest, he was very happy, because he did not have much desires. He was satisfied with his life, but o...
-
🔸एक घर मे *पांच दिए* जल रहे थे। 🔸एक दिन पहले एक दिए ने कहा - इतना जलकर भी *मेरी रोशनी की* लोगो को *कोई कदर* नही है...तो बेहतर यही होगा कि ...
-
❤️ 🔸 मुल्ज़िम एक पंद्रह साल का लड़का था स्टोर से चोरी करता हुआ पकड़ाया पकड़े जाने पर गार्ड की गिरफ्त से भागने की कोशिश में स्टोर का एक शेल्...